TikTok की भारत में लोकप्रियता
टिकटोक 2020 से पहले भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एप्लीकेशन था, जहां पर लाखों क्रिएटर्स ने अपनी पहचान और करियर बनाया। छोटे से लेकर बड़ों तक सभी ने टिकटोक का खूब इस्तेमाल किया। छोटे-छोटे डांस और कॉमेडी जैसे कंटेंट युवाओं को खूब आकर्षित करते थे और इसी तरह टिकटोक भारत का नंबर वन एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बन गया था।
TikTok बैन के कारण और यूजर्स का नुकसान
2020 में सरकार ने TikTok Ban in India लागू किया। डेटा प्राइवेसी और नेशनल सिक्योरिटी की चिंताओं के चलते टिकटोक को बैन कर दिया गया। इससे लाखों यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स का करियर अचानक रुक गया। जिन-जिन लोगों ने टिकटोक से नाम और कमाई बनाई थी, उन्हें नए प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट होना पड़ा।
2025 में अचानक “TikTok Comeback” की खबरें वायरल
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ यूजर्स द्वारा टिकटोक की वेबसाइट का होमपेज खुलने की खबरें सामने आईं। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि वेबसाइट पर भी टिकटोक नहीं चल रहा। कुछ यूजर्स का दावा है कि सब पेज खुल ही नहीं रहे। हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि चीनी एप्लीकेशन पर लगाया गया बैन अभी भी जारी है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Read also:- Realme P4 5G धमाकेदार फोन 25000 के अंदर लांच हुआ जो 18GB रेम वाला फोन और 7000 Mah की बैटरी है।
TikTok Comeback 2025 वापसी की अफवाहें
टाइम्स ऑफ इंडिया की टेक्निकल टीम ने जांच की तो पाया कि वेबसाइट का होमपेज खुल रहा है, लेकिन बाकी पेज उपलब्ध नहीं हैं। न्यूज़रूम पर क्लिक करने पर संदेश आता है – “आप इस पेज तक नहीं पहुंच सकते, हमारी सेवाएं आपके देश या क्षेत्र में उपलब्ध नहीं हैं।” करियर पेज पर 503 Service Temporarily Unavailable संदेश दिखता है।
इसके अलावा, संपर्क (Contact) लिंक खुल रहा है जो एक ऐसे पेज पर ले जाता है जहां पार्टनर मीडिया इनक्वायरी, लीगल इनक्वायरी और प्राइवेसी से जुड़ी जानकारी मिलती है।
लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि TikTok App अभी भी गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।
TikTok Comeback 2025 सरकार की प्रतिक्रिया
भारत सरकार ने साफ कहा है कि TikTok Unban in India की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। सरकार ने टिकटोक को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। इस तरह की सभी खबरें और बयान झूठे और भ्रामक हैं।
Read more : Ashnoor Kaur Bigg Boss 19 | अशनूर कौर की Personal Life, Net Worth और Career Journey
TikTok बैन क्यों हुआ था?
भारत सरकार ने जून 2020 में TikTok और 58 अन्य चीनी ऐप्स को बैन किया था। इसका कारण डेटा प्राइवेसी, नेशनल सिक्योरिटी और बॉर्डर टेंशन था। सरकार ने कहा कि ये ऐप्स भारतीय यूज़र्स का डेटा चीन के सर्वर पर भेज रहे थे, जिससे देश की संप्रभुता और सुरक्षा को खतरा था। इसी वजह से TikTok को भारत में स्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
TikTok Comeback 2025 – FAQs
1. भारत में TikTok क्यों बैन किया गया था?
जून 2020 में भारत सरकार ने TikTok और 58 अन्य चीनी ऐप्स को डेटा प्राइवेसी और नेशनल सिक्योरिटी चिंताओं के चलते बैन किया था। सरकार का कहना था कि ये ऐप्स भारतीय यूज़र्स का डेटा चीन के सर्वर पर भेज रहे थे, जिससे देश की सुरक्षा को खतरा था।
2. क्या TikTok 2025 में भारत में वापसी कर रहा है?
अभी तक TikTok की वापसी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सरकार ने साफ कहा है कि TikTok Unban in India की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरें ज्यादातर अफवाह हैं।
3. क्या भारत में TikTok की वेबसाइट खुल रही है?
हाँ, कुछ यूज़र्स ने दावा किया कि वे TikTok Website Homepage खोल पा रहे हैं, लेकिन वेबसाइट का बाकी हिस्सा काम नहीं कर रहा। TikTok ऐप अभी भी Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है।
4. क्या TikTok दोबारा भारत में लॉन्च हो सकता है?
अगर TikTok भारतीय कानून और डेटा पॉलिसी का पालन करता है, तो इसकी वापसी संभव है। लेकिन फिलहाल सरकार ने कोई TikTok comeback 2025 update नहीं दिया है।
5. TikTok की जगह भारत में कौन-कौन से ऐप्स लोकप्रिय हैं?
TikTok Ban के बाद भारतीय यूज़र्स ने Moj, Josh, MX TakaTak और Chingari जैसे ऐप्स का इस्तेमाल शुरू किया। आज ये ऐप्स भारत में short video platforms की बड़ी मार्केट शेयर रखते हैं।